फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया की तीन फ्लाइट रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइटों को रद्द किया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को अमृतसर से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआई169 और लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट एआई 170 को रद्द कर दिया गया। 19 जून को तड़के 1:45 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 480 भी रद्द रहेगी। इसी के साथ डीजीसीए ने सुरक्षा मानकों के तहत दिशा-निर्देश भी जारी की गई है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक उड़ान से पहले विमान की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। क्रू मेंबर्स को सुरक्षा मानकों की पूरी जानकारी दी जाए। किसी भी उड़ान में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हादसों की समय पर रिपोर्टिंग और जांच अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें