फोटो- 5
-
-कारगिल में फिजिकल तो ऑपरेशन सिंदूर में टेक्नोलॉजी से लड़ी गई जंग: सूबेदर अजय
-
संवाद न्यूज, एजेंसी
अमृतसर। 1999 में कारगिल युद्ध मई से जुलाई माह तक चला। इसका लंबा चलने का कारण यही था कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। 26 बरस के बाद 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर में जवानों ने टेक्नोलॉजी से 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान में हमले कर चार दिन में ही पाकिस्तान से जंग जीत ली। सिख रेजिमेंट से सेवानिवृत्त मजीठा रोड निवासी सूबेदार अजय कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर देश के जवानों को नई टेक्नोलाजी से जोड़ गया। पहले जवानों को फिजिकल तौर पर जंग के मैदान में उतरना पड़ता था लेकिन अब टेक्नोलाॅजी दौर में एयर स्ट्राइक में लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करके भारत ने पाकिस्तानी के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। 26 बरस में पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ युद्ध लड़ना आसान हो गया है। पहले जहां गोला-बारूद, राइफलों और टैकों का इस्तेमाल होता था। अब ड्रोन के माध्यम से मिसाइलों को सीधा दुश्मन के ठिकाने पर भेजकर उसे उड़ा दिया जाता है।