फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दरिंदे ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 11:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला दर्ज, आरोपी नेपाल का रहने वाला है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बटाला। शहर के एक मोहल्ले में एक नेपाल के रहने वाले एक दरिंदे ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस की सहायता से दिल्ली से गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस नेपाली युवक ने ऐसी घिनौनी हरकत करके इंसानियत को शर्मसार किया है। पीड़ित परिवार भी नेपाल से संबंधित है, दोनों ही परिवार वाले एक-दूसरे को जानते हैं। एसपी हेड क्वार्टर जसवंत कौर ने बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है। आरोपी जिस घर में रहता था वहां पर कई कमरों में प्रवासी मजदूर रहते हैं। इस कारण दो साल की बच्ची के परिवार वाले अकसर ही बच्ची को पड़ोस के कमरे में रहने वाले आरोपी के सहारे छोड़कर काम पर चले जाते थे। 29 जुलाई को भी दो साल की बच्ची का पिता सुबह काम पर चला गया था जबकि उसकी मां शाम को लोगों के घर में काम करने के लिए आरोपी के सहारे बच्ची को अकेले छोड़कर चली गई थी। जब शाम को बच्ची की मां आई तो बच्ची को देखकर सारा मामला समझ गई। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद बच्ची की मां पुलिस के पास गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी, जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली में है। बटाला पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें