फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: हथियार बरामदगी के लिए घर ले गई पुलिस को धक्का देकर आरोपी भागा

Mon, 07 Sep 2026 06:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कस्बा राजासांसी में एक आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। थाना सदर पुलिस उसे हथियार बरामद करने उसके घर ले गई थी।
पुलिस ने सुखदीप सिंह को एक वारदात के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने हथियार के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने राजासांसी स्थित उसके घर पहुंची। जैसे ही टीम घर पहुंची आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का दिया। वह मौके से भाग निकला। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में दबिश देकर उसे दोबारा गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। फरार आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह विभिन्न वारदात में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें