संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। कुछ समय के बाद बीबी हरसिमरत कौर बादल भी हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंचीं। सुखबीर बादल को सरवन सिंह अरदासिया की ओर से सिरोपा और प्रसाद दिया गया। इसके बाद सचिवालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि खालसा पंथ बहुत पिछड़ गया है। ऐसे लोग सरकार में आ गए हैं जिन्होंने पंजाब को बहुत पीछे धकेल दिया है। हमने प्रार्थना की है कि शिरोमणि अकाली दल बादल इन उपचुनाव में जीत हासिल करे और पंथ आगे आए और। जब उनसे राजा वड़िंग के बयान के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि इतने ऊंचे पद पर रहकर अनैतिक बयान देना बहुत निंदनीय है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बीबी हरसिमरत कौर ने कहा कि अकाली दल तरनतारन उप चुनावों में जीत हासिल करेगा। आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है जिससे छुटकारा हासिल करना जरूरी है।