फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस व पब्लिक बैठक में एसएसपी ने मांगा लोगों से सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सोमवार को लुधियाना देहात की पुलिस ने मिशन संपर्क के तहत सिटी पैलेस में पब्लिक मीटिंग रख कर आमजन से क्राइम को खत्म करने के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने लोगों से साफ कहा कि क्राइम को खत्म करने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। दूसरा गांवों में हर गली व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गांवों में नशे खत्म करना बहुत जरूरी है। आज का युवा नशे की दलदल में फंसकर अपनी ही नहीं, पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद कर रहा है, जिसके बाद गांवों ने नये बने सरपंचों ने फैसला लेते कहा कि हर गांव की पंचायत वोट बैंक की राजनीति छोड़ कर पंचायत में प्रस्ताव पास करें कि वे नशा तस्कर की न तो मदद करेंगे न ही कोई गांव निवासी तस्कर की जमानत करवाने जाएगा। यदि सभी गांवों में ऐसा हो जाए तो गांवों में नशा खत्म किया जा सकता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर गांव में कोई नशा बेचता है तो वह इस संबंधी सीधे उच्च अधिकारियों से बात कर सकता है, वहीं बैठक में एक व्यक्ति बताया कि नशे के कारण ही क्राइम बढ़ता है। युवा पीढ़ी नशे की पूर्ति के लिए चोरी लूटपाट आदि वारदातों को अंजाम देने लगी है। अगर नशा ही खत्म कर दिया तो फिर क्राइम भी खुद व खुद खत्म हो जाएगा। गांव निवासी अपने अपने गांवों में नशा करने वाले लोगो का इलाज करवाने को लेकर नशा छुड़वाओ केंद्रों में भर्ती करवा उनकी जिंदगी को सुधार सकते हैं। इस मौके थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह सिटी इंचार्ज अमरजीत सिंह एसआई हरप्रीत सिंह एएसआई रणधीर सिंह भी हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें