संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अमृतसर की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। साथ ही 921 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया।
बीएसएफ और एनटीएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर गांव भुल्लर के पास ट्रैप लगाकर एक तस्कर को काबू किया। उसके पास से 522 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। आरोपी गांव कक्कड़ का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, वीरवार सुबह संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने पर बीएसएफ जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान गांव नेस्टा के पास से डीजेआई मैविक 30 क्लासिक माॅडल का एक ड्रोन और एक पैकेट हेरोइन बरामद की जिसमें 390 ग्राम हेरोइन थी।