फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: लुटेरा गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार, बैंक लूटने की थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बैंक लूटने की योजना बना रहे छह आरोपियों को थाना रमदास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शेरा, राजन, राजा निवासी गांव कुरालिया और विशाल, राहुल निवासी गांव सराएं व गुरप्रीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक है। इन आरोपियों से पुलिस ने तेजधार हथियार और खिलौना पिस्तौल भी बरामद किए है। आरोपी कई तरह की लूटपाट की वारदातें पहले भी कर चुके है। इन सभी ने मिलकर गैंग बना रखा है और आते-जाते हुए राहगीरों से हथियारों के बल पर लूट करते है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त छह आरोपी शहर व आस-पास के गांव में लगातार विभिन्न तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। यह आरोपी सुनसान जगहों पर आते-जाते हुए लोगों, खास कर महिलाएं से पैसे, मोबाइल, गहने आदि लूट लेते है। अब यह सभी आरोपियों ने मिलकर बैंक लूटने की योजना बनाई है। इसी के तहत इन आरोपियों ने गगोमाहल गांव स्थित एचडीएफसी बैंक को लूटने जा रहे थे। लेकिन इनके बारे में सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत अपनी टीम को साथ लेकर ट्रैप लगाया। आरोपियों के बारे में पता चला कि वह गग्गोमहल इलाके में घूम रहे है और किसी भी समय बैंक में लूट करने की वारदात को अंजाम दे सकते है। इसी के तहत उन्होंने घेराबंदी करके सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया और मौके पर ही हथियार आदि भी बरामद कर लिए गए। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपियों ने अभी तक कहां-कहां पर और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें