फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बिजली को लेकर झगड़े के दौरान चली गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्बा जंडियाला गुरु के गांव मेहणिया ब्राह्मणा में बिजली के ट्रांसफार्मर का फेस बदलने को लेकर झगड़ा हुआ है। इस झगड़े के दौरान गोली चली है। दो लोग घायल हो गए हैं। पलविंदर कौर पत्नी गोपाल सिंह निवासी गांव मेहणिया ब्राह्मण ने पुलिस को बताया है कि गत रात को 7 बजे का समय था। गांव की बिजली बार-बार बंद हो रही थी, जिस कारण उनका पड़ोसी राजू ट्रांसफार्मर पर जाकर फेस बदल रहा था। गांव में रहने वाला कमल सिंह वहां पर आ गया। राजू और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। धमकियां देने लगा के तुम लोग फेस क्यों बदल रहे हो। इस पर राजू और वह सभी अपने घरों में चले गए। फिर रात को 9:30 बजे का समय था। कंवल सिंह अपने साथी राजा, नवदीप , सुखदेव , सुखनंदन के साथ उनके घर के बाहर आया। ललकारते हुए कहने लगा के बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ पंगा लेने का मजा चखाने आए हैं। आरोपियों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी। एक गोली जसप्रीत सिंह को लगी और वह घायल हो गया। कंवल सिंह ने फिर से गोली चलाई। इस बार गोली उसे लगी वह घायल हो गई। इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देख आरोपी फरार हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें