श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पावन स्वरूपों के अग्निभेंट होने के मामले में पश्चाताप के लिए श्री अखंड पाठ साहिब शुरू करवाए। गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ की अरदास भाई सुल्तान सिंह ने की। पाठ का भोग 7 अक्तूबर को डाला जाएगा। एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब में भी 7 अक्तूबर को श्री अखंड पाठ साहिब रखने की घोषणा की है। इस अखंड पाठ का भोग 9 अक्तूबर को डाला जाएगा। इस दौरान एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि 18 सितंबर 2020 को लौंगोवाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर इस मामले में स्वेच्छा से क्षमा याचना की थी। जत्थेदार ने एसजीपीसी के वर्तमान पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को पश्चाताप की अरदास करने के आदेश जारी किए थे।