जीटी रोड पर अमन पैलेस के पास शनिवार को निजी बस और स्कूटर सवार में आमने सामने की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई।
जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक की पहचान गुरशरण सिंह निवासी कोटला तरखाना जिला अमृतसर के तौर पर हुई है।
जबकि घायल हीरा सिंह को गंभीर रूप से घायल होने पर गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तुंग ट्रांसपोर्ट बस को अजीत सिंह निवासी गुरदासपुर चला रहा था।
हादसे के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया है। थाना वेरका ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।