अमृतसर। स्विटजरलैंड के अंबेसडर एचईडी रालफ हैकर अपनी पत्नी डा. इलारिया मैकोनी हैकर के साथ सोमवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद गुरुबाणी सर्वण की और वाहेगुरु के आगे अरदास भी की। अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आकर उनके मन को शांति मिली और उन्हें महसूस हुआ कि जैसे वह किसी जन्नत में आ गए हों। उन्होंने बताया कि उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के खत्म होने को लेकर भी सच्चे पातशाह के समक्ष अरदास की। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों की ओर से स्विटजरलैंड के एंबेसडर और उनकी पत्नी को सम्मानित किया।