अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में तोड़फोड़ करने वाले युवाओं को छुड़ाने के लिए पुलिस से बात करते निहंग स?
- फोटो : AMRITSAR
कुछ सिख संगठनों की ओर से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित धर्म सिंह मार्केट के बाहर स्थापित सभ्याचारक (भंगड़ा व गिद्दा) के बुतों को तोड़ने का प्रयास किया गया था। इसमें पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 11 लोगों को रिहा करवाने के लिए निहंग संगठनों ने गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में बैठक की। बैठक की अगुवाई दमदमी टकसाल के मुखिया भाई अमरीक सिंह अजनाला और सत्कार कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलबीर सिंह मुछल ने की। बाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में पंथक नेताओं ने बूत तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार 11 सिखों को रिहा करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बुतों को तोड़ना कानून का उल्लंघन है। उन्हें आपत्ति थी तो लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह से करते। उन्होंने पुलिस कांस्टेबल को भी जख्मी किया है। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह उनकी बात उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा देंगे।