संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने अरोड़ा रेस्टोरेंट में युवाओं को हुक्का परोसने के आरोप तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की रात रेस्टोरेंट में छापमारी की है। वहां युवाओं को रेस्टोरेंट प्रबंधकों द्वारा हुक्का परोसा गया और युवा वहां हुक्का के कश लगा रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तंबाकू एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एएसआई सुलखन सिंह ने आरोपियों की पहचान अमन एवेन्यू निवासी दीपक अरोड़ा, हेर गांव निवासी मानव सहगल, लोहरका निवासी जर्मनजीत सिंह, गेट हकीमां निवासी निखिल अरोड़ा और गेट हकीमां निवासी दानिश अरोड़ा के रूप में बताई है।