फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ पुतला फूंका

विज्ञापन
बटाला के गांधी चौक पर‌ बिजली के रेट बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा नेता और वर्कर। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ पुतला फूंका
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने की
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला के जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक में वीरवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक की अगुवाई में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर अपना रोष जताया गया। इस मौके पर जबरदस्त नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों पर टैक्स लगाकर लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ बिजली भी जरूरी हो गई है। बिजली भी हर किसी जरूरत बन गई है। मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि सरकार आने पर उनकी सरकार 5 रुपये प्रति यूनिट देगी मगर अब तक कई बार बिजली के रेट बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 9 रुपये से 12 रुपये प्रति यूनिट का रेट करके गरीबों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। मलिक ने कहा कि पावरकॉम के चेयरमैन की रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि कैप्टन सरकार ने 500 करोड़ की बिजली दूसरे राज्यों को बेची है। पावरकॉम फायदे में चल रहा है। मलिक ने कहा कि वह कैप्टन सरकार से पूछना चाहते हैं कि अगर पावरकॉम मुनाफे में चल रहा है तो बिजली के दाम क्यों बढ़ाए गए हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राकेश भाटिया भी मौजूद रहे।
फोटो-09जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांधी चौक प्रदर्शन करते भाजपाई नेता ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें