गांव हरचोवाल में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : GURDASPUR
किसान मोर्चा औलख की ओर से बुधवार को गांव हरचोवाल में केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में पुतला फूंका गया। किसान मोर्चा जत्थेबंदी के अध्यक्ष सोनू औलख और अकाली दल के नेता राजनबीर सिंह ने बताया कि उनके गुस्से का कारण केंद्र सरकार द्वारा खेती संबंधी बनाए गए विधेयक हैं। केंद्र ने किसानों की कमर तोड़ दी है। यह किसान विरोधी बिल है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की यह धक्केशाही कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अकाली दल के नेता राजनबीर सिंह घुमान ने कहा कि यह जो लोक सभा और राज्यसभा में विधेयकों को पास किया गया है उसमें किसान के पक्ष में कुछ भी नहीं है। वह इसका विरोध करते हैैं।