अमृतसर। कृषि कानूनों के विरोध में 109 दिन से जंडियाला गुरु के पास स्थित गहरी मंडी में किसानों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाईं। किसानों ने पंजाब की जनता से अपील की कि वह इस बार लोहड़ी में कृषि कानूनों की कापियां जलाएं। किसान नेता रंजीत सिंह कलेरबाला की अगुवाई में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। यह मार्च जंडियाला गुरु के आसपास के दर्जनों गांवों से गुजरा। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा ले रही है। 15 जनवरी की बैठक में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकले तो 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए अमृतसर से 500 किसान हिस्सा लेंगे।