संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कोर्ट में पेशी के बाद तीन कैदियों को जेल वापस ले जाया जा रहा था। गाड़ी का ड्राइवर लघुशंका के लिए उतरा लेकिन चाबी गाड़ी में ही छोड़ गया। तीनों कैदियों ने मौके का फायदा उठाया और गाड़ी में मौजूद अन्य पुलिसवालों को जंजीरों से बांध दिया और पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि वे अपन मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बंधक बने पुलिसवालों और कैदियों में मारपीट हो गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। तीनों आरोपियों को अब नई धाराओं में भी कैस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वापस हिरासत में ले लिया और झंडेर देहाती पुलिस स्टेशन ले आई। मामले की जांच जारी है और पुलिस अंदरूनी लापरवाही की भी जांच कर रही है।