फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : पुलिस ने गैंगस्टर साजन कल्याण से की पूछताछ, हो सकती हैं कई गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर साजन कल्याण ने रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। इनके आधार पर आने वाले दिनों में हेरोइन की खेप और तस्करों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शक जाहिर किया है कि गैंगस्टर कल्याण पिछले तीन महीनों में हेरोइन की बड़ी खेपों को ठिकाने लगा चुका है। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है। वहीं दूसरी तरफ एडीसीपी अभिमन्यु राणा बताया कि पुलिस उसके दिल्ली संपर्क भी खंगाल रही है।
गैंगस्टर से पूछताछ के दौरान पिछले सात दिन में गुर्गों के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पता चला है कि गैंगस्टर साजन कल्याण अपनी मां और पत्नी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस से बचने के लिए 26 मार्च को दिल्ली भाग गया था। सूचना यह भी है कि दिल्ली में उसने तिहाड़ जेल में बंद अपने आका गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मुलाकात भी की।
विज्ञापन

गौर हो कि वेरका थाना की पुलिस ने कुछ दिन पहले गैंगस्टर साजन कल्याण और उसके तीन साथियों को तीन पिस्तौल और बीस कारतूसों समेत गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि कल्याण को जब उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया तो वह किसी से ड्रग मनी लेने के लिए घूम रहा था।
गैंगस्टर साजन कल्याण को 5 साथियों समेत किया था गिरफ्तार
वेरका थाने की पुलिस ने गैंगस्टर साजन कल्याण और उसके 5 साथियों को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से 1 पाकिस्तानी मेड व पिस्तौल बरामद करने के अलावा 1 यूपी और एक राजस्थान की पिस्तौल मिली थी। 6 मैगजीन, 13 कारतूस, 41 ग्राम हेरोइन तथा एक वरना कार भी बरामद की थी। गैंगस्टर कल्याण के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग थानों में 21 आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें