फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनेड लांचर और आरडीएक्स मामले में दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। गुरदासपुर पुलिस ग्रेनेड, ग्रेनेड़ लांचर और 3.79 किलो आरडीएक्स मामले के दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाई है। इस मामले में एक आरोपी मलकीत सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में गुरदासपुर पुलिस पूछताछ कर रही है और कोई और बड़ी रिकवरी की आशा है। प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन निवासी खरल लुधियाना जेल में बंद था। पुलिस ने मलकीत के साथ सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन, थरणजोत सिंह उर्फ थन्ना और सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भिखारी वाल सभी निवासी गुरदासपुर तथा पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मुखी लखबीर सिंह रोड़े तथा भगौडे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर भी केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया था कि मलकीत सिंह, सुख घुम्मन के सीधे संपर्क में था। सुख घुम्मन वहीं मुख्य साजिशकर्ता था जिसने लखबीर सिंह रोड़े और गैंगस्टर अर्श डल्ला जो अभी कनाडा में रह रहा है, के साथ साजिश रची। जिसके बाद पाकिस्तानी से विस्फोटकों की खेप को लखबीर सिंह रोड़े ने भारत पहुंचाया। सुख घुम्मन जोकि लुधियाना जेल में बंद था को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाया गया है और उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें