फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सड़कों पर बारिश का पानी, भड़के लोग

Sat, 12 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में बारिश के कारण जमा पानी से बंद पड़ी कार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दो दिन रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के ढांगू क्षेत्र से निकलने वाले जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे तूड़ी चौक में निकासी न होने से जलभराव हो गया।
विज्ञापन


करीब तीन फुट के जलभराव से गुजरने में कई वाहन खराब हो गए। जलभराव से नाराज लोगों ने कांग्रेस पार्षद योगेश ठाकुर के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग नगर निगम प्रशासन से की।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर यहां जलभराव हो जता है। जलभराव से गुजरने में शनिवार को भी करीब 10-12 वाहन खराब हो गए। तूड़ी चौक से गुजर रहे कार चालक अश्विनी कुमार ने बताया कि वह नूरपुर से पठानकोट आए थे।
विज्ञापन


चौक से गुजरने के दौरान कार के इंजन में पानी चला गया। इससे कार पानी के बीच ही फंस गई। टैक्सी चालक विनोद संधू ने बताया कि वह जम्मू से पठानकोट आया था। चौक से गुजरने के दौरान उसकी टैक्सी खराब हो गई।

कांग्रेस पार्षद योगेश ठाकुर, हरजिंदर सिंह,  राजेश, लाडी, जनक, काका, दीपू, जीता, राहुल, राकेश सैनी, राम सिंह, दीपक कुमार, सुरेश कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह विधायक अश्विनी शर्मा, मेयर अनिल वासूदेवा के अलावा अधिकारियों से मिल चुके हैं।

अभी तक प्रशासन ने समस्या का हल नहीं निकाला है। दुकानदारों ने बताया पानी की निकासी ही नहीं कूड़े की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं मेयर अनिल वासूदेवा ने तूड़ी चौक को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधीन बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


जब उन्हें यह क्षेत्र निगम में होने की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि  समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें