पठानकोट में डिग्री मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी।
- फोटो : amarujala
श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बधानी कैंपस में बुधवार को आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। राम लुभाया पुंज ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि पंजाब व हरियाणा के गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी व पंजाब टेक्निकल एजुकेशन में इंडस्ट्री ट्रेनिंग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएएस अधिकारी एमपी सिंह पहुंचे।
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पंजाब सरकार के मीडिया सलाहकार विनीत जोशी, पालमपुर यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजी. एसके पुंज, एमडी तृप्ता पुंज, नरेश नागपाल, डीसी अमित कुमार, एसपी आरके बख्शी, एडीसी कुमार सौरभ राज, सीईओ डॉ. दयाल चंद, डॉ राजसेठ प्रो. वाइस चांसलर पालमपुर यूनिवर्सिटी समेत कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित थे।