संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। महानगर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। यह मामला संदीप सिंह ने दर्ज करवाया है। गुरु अमरदास एवेन्यू डी ब्लॉक एयरपोर्ट रोड निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसे धोखे में रखकर उनके साथ अलग-अलग बैंक अकाउंट में से सात लाख 15000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। उसने पुलिस में शिकायत की। थाना साइबर क्राइम अमृतसर सिटी पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।