फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: धुंध में कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फरीदकोट स्थित गांव रूकना मुंगला के पास रविवार सुबह धुंध के चलते कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक जगदीप सिंह अपने साथी गुरप्रीत वासी खानपुर व राहुल वासी झोंक हरिहर के साथ बाइक पर फरीदकोट की तरफ से फिरोजपुर आ रहे थे। जैसे ही गांव रूकना मुंगला पहुंचे कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में जगदीप वासी खानपुर की मौत हो गई जबकि गुरप्रीत व राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने जगदीप का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें