फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर नहीं बिकेंगे पटाखे: डीसी

Sat, 26 Oct 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली के अवसर पर की जाने वाली आतिशबाजी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर के बाजारों और अंदरूनी हिस्सों में आतिशबाजी बेचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में शहर के आतिशबाजी बेचने वाले दुकानदारों को जिला प्रशासन ने रंजीत एवेन्यू के खुले मैदान में 65 दुकानें अलॉट की है।

शनिवार को डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने संदीप ऋषि के साथ रंजीत एवेन्यू में स्थापित की गई पटाखा मार्केट का जायजा लिया।

डीसी रवि भगत ने कहा कि  फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस की सुविधा भी यहां होगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सोमवार सुबह नौ बजे से आरजी बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें