सरकारी प्राइमरी स्कूल संगूधौण में ब्लॉक प्राइमरी मुक्तसर-2 की 38वीं दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले करवाए गए।
विद्यार्थियों ने नेशनल कबड्डी, पंजाब स्टाइल कबड्डी, खो-खो, जिमनास्टिक, फुटबाल और कुश्ती में उत्साह से भाग लिया।
नेशनल कबड्डी लड़के में बरीवाला के खिलाड़ी पहले, तामकोट दूसरे, लड़कियों में तामकोट की छात्राएं पहले व चिबड़ांवाली की दूसरे स्थान पर रहीं।
खो-खो में मुक्तसर ने पहला, तामकोट ने दूसरा स्थान पाया। फुटबाल में तामकोट प्रथम और मुक्तसर द्वितीय रहा।
कुश्ती 25 किलो में चिबड़ांवाली पहले, मुक्तसर दूसरे स्थान पर रहा। इनाम वितरण समारोह में बीपीईओ अमरजीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।