फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बस-कार की टक्कर में मां-बेटे की मौत, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने बस कार की टक्कर में मां-बेटे की मौत के मामले में आरोपी बस चालक को गिरफ्तार किया है। पवन कुमार पुत्र देस राज निवासी रायल एवेन्यू कॉलोनी, पठानकोट ने बताया कि उसकी मां राज रानी और भाई अमन कुमार कार में सवार होकर गांव कोहलियां से अपने रिश्तेदारों को मिलकर पठानकोट जा रहे थे। शाम करीब 4.15 बजे जब वह बाहरी अस्पताल दीनानगर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार पनबस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक युद्धवीर सिंह निवासी वेरोवाल बावेया, जिला तरनतारन को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें