संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव छोटा साहोवाल में कुछ लोगों ने पीटकर मां-बेटी को जख्मी कर दिया। थाना दीनानगर की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीता रानी निवासी छोटा साहोवाल ने बताया कि आरोपी उसके घर में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने उसे और उसकी मां कौशल्या देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी अश्विनी कुमार निवासी छोटा साहोवाल और रवि कुमार निवासी छोटा साहोवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।