सरकारी ग्रांट के गबन करने के आरोप में पुलिस ने सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीडीपीओ अटारी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव काउंके के सरपंच बलविंदर सिंह ने पंचायत सचिव हरप्रकाश सिंह के साथ मिलकर 13 लाख पचास हजार रुपये की ग्रांट बैंक में से निकलवा ली है।
यह ग्रांट गांव के विकास के लिए दी गई थी, लेकिन आरोपियों ने इस राशि का इस्तेमाल विकास के लिए नहीं किया।
शिकायत पर डीएसपी अटारी की ओर से मामले की जांच की गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।