शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर के साथ गुजरात अल्पसंख्यक कमीशन की डायरेक्टर व सिख फाउंडेशन गुजरात की प्रधान बीबी परमजीत कौर ने मुलाकात की। इस दौरान गुजरात के सिखी प्रचार के लिए किए जा रहे कामों पर चर्चा की गई। एसजीपीसी प्रधान ने गुजरात के सिखों से संबंधित मसलों की जानकारी हासिल की और धर्म प्रचार के क्षेत्र में शिरोमणि कमेटी की ओर से हर तरह का सहयोग दिए जाने की वचनबद्धता प्रकट की। बीबी परमजीत कौर छाबड़ा ने जागीर कौर को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार लखपत आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा गांधीधाम के प्रधान जगतार सिंह और गुरुद्वारा मनी नगर अहमदाबाद के सचिव परवीर सिंह सलूजा भी उपस्थित रहे।