गांव भागोवाल में सड़क हादसे में हरविंदर सिंह (22) निवासी गांव गगोवाली की मौत हो गई। थाना किला लाल सिंह की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। मृतक भाई जगजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई हरविंदर सिंह ड्राइवरी करता था। वह सोमवार को सुबह वह कह कर गया था कि रात को वह वापस आ जाएगा। सोमवार की रात तक हरविंदर घर नही आया। मंगलवार सुबह गांव भागोवाल के पानी के निकासी वाले नाले में हरविंदर की बाइक और उसका शव पड़ा थ। एसएचओ रणजोध सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि रात को बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा कर पानी के नाले में गिरी होगी। रात के समय कोई मदद न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई।