फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नशे में दरवाजा खटखटाने पर हुई थी पिटाई, डरकर भागा युवक; तालाब में गिरने से आ गई मौत

Wed, 19 Aug 2026 09:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

शिकायतकर्ता दीपक सिंह गैरा ने बताया कि राजन ने नशे में सुखदेव सिंह का दरवाजा खटखटाया था। इससे गुस्साए सुखदेव सिंह, उनके बेटे जसपाल सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने राजन को पीट दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के सिटी थाना क्षेत्र के गांव बालाचक में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। नशे में दरवाजा खटखटाने पर उसे बेसबॉल बैट से पीटा गया था।
विज्ञापन


पिटाई के बाद युवक डरकर भागा और पास के तालाब में गिर गया। अगले दिन उसका शव तालाब में उतराता मिला। मृतक की पहचान राजन सिंह गैरा के रूप में हुई। शिकायतकर्ता दीपक सिंह गैरा ने बताया कि राजन ने नशे में सुखदेव सिंह का दरवाजा खटखटाया था। इससे गुस्साए सुखदेव सिंह, उनके बेटे जसपाल सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने राजन को पीटा। पुलिस ने सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें