फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: देर रात हुई बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, मंडी में भीगा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी से खेतों में बिछी धान की पकी फसल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। शनिवार देर रात अचानक हुई बारिश व तेज आंधी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इससे मंडियों में धान व बासमती की खरीद करने वाले व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृतसर की भगतांवाला व जंडियाला गुरु की अनाज मंडियों समेत जिले की अलग अलग अनाज मंडियों में खुला और बोरियों में भरा हुआ खुले आसमान के नीचे पड़ा काफी धान बासमती भीग गई है। किसान दविंदर सिंह और आढ़ती सुरिंदर सेठ ने बताया कि लिफ्टिंग का काम तेजी से होना चाहिए क्योंकि जो खेतो में खड़ा धान तैयार है, वो भी पक्का होने के चलते तेज आंधी व बारिश के चलते खेतों में ही गिरकर बिछ गया है। अगर सरकार आढ़तियों की मांगों को स्वीकार कर ले तो धान की फसल की खरीद में तेजी आएगी और मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा सारा धान बिक जाएगा और समय पर संभाला भी जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में अनाज को भीगने से बचाने के लिए सरकार व प्रशासन को सार्थक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें