फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल में सजा काट रहे सिख कैदियों से दुर्व्यवहार पर जत्थेदार सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अति सुरक्षित नाभा जेल के अधिकारियों द्वारा सजा काट रहे कुछ सिख बंदियों को तंग लिए जाने का गंभीर नोटिस लिया है। एक बयान जारी कर जत्थेदार ने कहा कि इसके विरोध में बंदी सिख 30 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए कि वह जेल प्रशासन को सिख बंदियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के बारे में चेतावनी दे। सजा काट रहे सिख कैदियों की मुश्किलों का हल निकाला जाए और उनसे बातचीत कर भूख हड़ताल खत्म करवाई जाए। यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी सिख कैदी का कोई नुकसान हुआ उसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें