फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अंतरराज्य हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार पिस्तौल समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने अंतरराज्य हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंगस्टर सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार के एक गुर्गे को काबू किया है। पुलिस ने इसमें मानक सिंह उर्फ सन्नी वैल्डिंग निवासी सुल्तानविंड को काबू करने के बाद उसके कब्जे से चार पिस्तौल, पांच मैग्जीन और दस कारतूस बरामद किए। पुलिस कमिश्नर हरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना के बाद मेहता रोड स्थित पशु मंडी वल्ला के क्षेत्र से एक व्यक्ति को चार पिस्तौलों के साथ काबू किया। उसकी पहचान मानक सिंह उर्फ सन्नी बैल्डिंग निवासी सुल्तानविंड स्थित संत नगर के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह मध्य प्रदेश से पिस्तौल लाकर पंजाब में अलग-अलग शहरों में गैंगस्टरों व आपराधिक प्रवृति के लोगों को सप्लाई करता है। उसने संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर के कहने पर अलग-अलग लोगों पर गोलियां चलाईं। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के तीन मुकद्दमें मोहकमपुरा और मकबूलपुरा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें