केंद्रीय जेल से अफीम बरामद हुई है। जेल सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने बताया है कि मंगलवार रात को वह केंद्रीय जेल में कैदियों की बैरकों की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान एक बैरक के बाहर से उन्हें 120 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद की गई अफीम थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दी गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।