संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बेटे ने दम तोड़ दिया। थाना धारीवाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद शरीफ निवासी खरल जम्मू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरजिंदर सिंह निवासी धारोचक्क ने बताया कि 28 मई को वे अपनी पत्नी अर्शदीप कौर और बेटे मोहकप्रीत सिंह के साथ कार में गांव सोहल से गुरदासपुर जा रहे थे। जब वे अड्डा सोहल पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 29 मई को उनके बेटे मोहकप्रीत सिंह की लुधियाना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।