फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल ट्रेस, पठानकोट में हाई अलर्ट, शिवरात्रि मेला रद्द

Sun, 06 Mar 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट।
विज्ञापन
पठानकोट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से एक फोन कॉल ट्रेस करने के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फोन कॉल पर कटारूचक्क स्थित शिव मंदिर चटपट बनी को उड़ाने की बातें हो रही थीं। इसके बाद मंदिर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले को रद्द कर दिया गया। पुलिस ने मंदिर परिसर सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मेले में लगने वाले झूले और दुकानों को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन


नए साल की शुरुआत में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय हैं। इसके चलते बीते दिनो मामून कैंट में निजी कंपनी के प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम करने वाले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के इरशाद अहमद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया था।

उसके मोबाइल पर पाकिस्तान से आई काल ट्रेन करने के बाद आईबी ने उसे दबोचा था। इरशाद के मोबाइल से कई फोटो और एक नक्शा बरामद हुआ था। इरशाद से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले के ही उसके रिश्तेदार साजिद हुसैन को गिरफ्तार किया था। साजिद अपने साथी इरशाद से मिली सूचनाएं पाकिस्तान में बैठे आकाओं तक पहुंचाता था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार की देर शाम एक फोन कॉल ट्रेस की। इसमें कटारूचक्क स्थित शिव मंदिर चटपट बनी को उड़ाने की बातें हो रही थीं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इस पर रविवार तड़के एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी डी जगजीत सिंह पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कराया। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। मंदिर से लगते जंगली क्षेत्रों पर निगाह रखी जा रही है। मेले में लगने वाले झूलों और दुकानों को भी हटा दिया गया है।

डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया बीते दिनों जम्मू कश्मीर के सांबा में कुछ संदिग्धों को देखा गया था। उनके पठानकोट की ओर आने की बात कही जा रही थी। उन्होंने बताया किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। पूरी गंभीरता के साथ सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें