संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित एजुकेशन जोन यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया। उप-कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी हरविंदर सिंह संधू मुख्य अतिथि थे। डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता कॉलेजों को ट्रॉफियां दीं और विद्यार्थियों की कला व मेहनत की सराहना की। प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार, सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। मोंटगोमरी गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर प्रथम रनर-अप रहा। सेवा देवी एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरनतारन द्वितीय रनर-अप रहा। इस फेस्टिवल से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने और कलाओं में भागीदारी का अवसर मिला।