फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत 70.23 करोड़ खर्च कर गुरदासपुर बना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। 113.5 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर गुरदासपुर मनरेगा स्कीम के तहत सर्वाधिक राशि खर्च करने वाला जिला बन गया है। इसके साथ ही गुरदासपुर पूरे पंजाब में पहले पायदान पर आ गया है। गौरतलब है कि इस पर 70.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए है, जबकि टारगेट 61.85 करोड़ का था। डीसी मो. इश्फाक का कहना है कि आने वाले समय में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना तैयार हो गई है, जल्द ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरे नंबर पर फतेहगढ़ साहिब, तीसरे पर फिरोजपुर और चौथे स्थान पर होशियारपुर है। फतेहगढ़ साहिब ने 54.21 करोड़ के टारगेट से बढ़ कर 59.31 करोड़ का काम करवाकर 109.4 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया। जबकि फिरोजपुर ने 56.50 करोड़ के टारगेट से ज्यादा 58.28 करोड़ का काम करवा कर 103.1 प्रतिशत का लक्ष्य और होशियारपुर ने 58.03 करोड़ के टारगेट से ज्यादा 59.74 करोड़ रुपये का काम करवाकर 102.9 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें