फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमेरिका से रैकी करवा घर के बाहर कार को किया क्षतिग्रस्त

Fri, 16 Jun 2023 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 में दीवाली वाली रात कार चढ़ाकर तोड़ दी थी टांग, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। कैंटोनमेंट थानाक्षेत्र कैंट निवासी प्रभजोत सिंह के घर के बाहर कुछ लोगों ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी कार को नुकसान पहुंचाने के बाद पिस्तौल दिखा मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अमेरिका निवासी ओम प्रकाश, लाभ नगर की गली नंबर तीन निवासी उसकी मां अंजू रानी, पिता धर्मपाल और बारह अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।



कैंट निवासी प्रभजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओम प्रकाश उनके साथ रंजिश रखता है। 2020 की दीवाली वाली रात उनपर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया था। तब उनकी टांग टूट गई थी। उन्होंने बताया कि 9 जून की रात को वह घर में आराम कर रहे थे। इस दौरान उनके पड़ोसी सुखविंदर सिंह ने फोन कर कहा कि गली में खड़ी स्विफ्ट कार को कुछ लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं। आरोपियों ने उनके घर से बाहर निकलने तक कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र करने का प्रयास किया तो आरोपियों में से एक पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी देने लगा और सभी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पार्टी ने जांच की तो उन्होंने अधिकारी को ओम प्रकाश बाबत पूरी जानकारी दी। जांच में पता चला कि आरोपी ओम प्रकाश ने पुरानी रंजिश के कारण अपने माता-पिता के जरिए उनके घर की पहले रेकी करवाई और अज्ञात साथियों से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें