गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) जीव विज्ञान के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले वैज्ञानिकों और खोजार्थियों को प्रतिवर्ष तीन बड़े पुरस्कारों से सम्मानित करेगी। इसके तहत वैज्ञानिक को प्रो. एस ग्रोवर लेक्चरार और खोजार्थियों को दर्शन कौर व राम सिंह मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवार्ड इनप्लांट साइंस व कुलदीप कौर व गुरमुख सिंह मेमोरियल यंग साइंटिस्ट इन इनवायरमेंट साइंस के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार को वितरित करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम इन विषयों पर काम करने वाले वैज्ञानिकों व खोजार्थियों की खोज के बारे में जानकारी देगी। इस टीम द्वारा सुझाए गए नामों का मूल्यांकन बाहरी विशेषज्ञों की टीम करेगी। इसी के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। इस योजना के लिए यूनिवर्सिटी ने 15 लाख के फंड की घोषणा की है। इसकी जानकारी जीएनडीयू के वीसी डॉ. प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने दी। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए जीएनडीयू ने प्रोफेसर अविनाश कौर नागपाल के साथ समझौता किया है। उनके सहयोग से ही हर वर्ष यह पुरस्कार दिया जाएगा।