फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बस में छात्रा के चचेरे भाई ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारे थप्पड़

Sat, 12 Aug 2023 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर मचाने पर धमकियां देते हुए आरोपी फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। बस में जा रही एक छात्रा से चचेरे भाई ने अश्लील हरकतें कीं। जब इसका विरोध किया तो युवक ने तैश में आकर उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामले में थाना दीनानगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह 11वीं की छात्रा है। 22 मई को करीब 12 बजे वह स्कूल से छुट्टी होने पर घर जाने के लिए बस स्टैंड दीनानगर से बस में बैठी थी। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगता चचेरा भाई बस में आ गया। उसे बातचीत के लिए मजबूर करने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। जब आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ी तो उसने विरोध किया। तैश में आरोपी ने उसे जबरदस्ती बस से उतार लिया और थप्पड़ मारने लगा। उसकी दाईं आंख पर लोहे जैसी वस्तु मार दी। जब उसने शोर मचाया तो गाली गलौज और धमकियां देते हुए आरोपी भाग निकला। इसके बाद उसने पूरी बात अपने पारिवारिक सदस्यों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जांच कर रहे एसआई अमनदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें