फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गैंगस्टर लखबीर और सत्ता का एक साथी शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद, दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नाम आया था सामने
विज्ञापन

नारायणगढ़ के सूरता सिंह काॅलोनी में 22 अप्रैल की रात कार पर गोलियां चलाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस शूटर की गिरफ्तारी एक मई को लंडा और सत्ता के गिरफ्तार किए गए दो साथियों से की गई पूछताछ के बाद की। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा और एसीपी (डी.) गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
एडीसीपी राणा ने गिरफ्तार शूटर की पहचान युद्धवीर सिंह उर्फ योद्धा निवासी प्लाट लखा सिंह, सुल्तानविंड रोड के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी योद्धा गैंगस्टर लंडा और गैंगस्टर सत्ता का शूटर है, जिसने 22 अप्रैल की रात छेहरटा के नारायणगढ़ स्थित सूरता सिंह काॅलोनी निवासी हरमिंदर सिंह की कार, जो उसके घर के बाहर खड़ी थी, पर गोलियां चलाई थी। आरोपी से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है, जिसे वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें पहले 30 अप्रैल को आरोपी जोबनजीत सिंह और जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अब हरमिंदर सिंह की कार पर गोलियां चलाने वाले शूटर युद्धवीर सिंह उर्फ योद्धा को .32 बोर के पिस्तौल के साथ काबू किया है। इसके खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक सुल्तानविंड थाना में और दूसरा सदर, तरनतारन थाने में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें