फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दोस्त के भाई ने महिला से लूटे तीस हजार रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। छेहरटा पुलिस ने तीस हजार रुपये और मोबाइल लूटने मामले में शुक्रवार की रात एक युवक को काबू किया। काबू किए गए आरोपी पर लुधियाना से मायके लौट रही दोस्त की बहन अमनदीप कौर को बाइक पर बिठा सुनसान जगह पर ले जाकर लूटने के आरोप हैं। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घनुपुर काले स्थित गोबर गैस वाली गली निवासी निर्मल सिंह को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी लुधियाना स्थित महां सिंह नगर में हुई है। वह शुक्रवार की रात लुधियाना से अपने मायके घनुपुर काले में जाने के लिए अमृतसर आई थी। रेलवे स्टेशन पर उसे अपने भाई का दोस्त निर्मल सिंह मिल गया। आरोपी ने उसे बताया कि वह घर जा रहा है, तो वह उसे मायके घर छोड़ देगा। परिचित होने के चलते वह आरोपी के साथ बाइक पर बैठ गई। इस दौरान आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और उससे तीस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें