गांव मलियां निवासी विधवा महिला के लड़के को विदेश भेजने के नाम पर 1.70 लाख की राशि ठग ली गई। पुलिस ने इस बाबत जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बलजिंदर कौर निवासी मलिया ने बताया कि कस्बा फतेहाबाद निवासी जगजीत सिंह बूटा ने उनके लड़के संदीप सिंह को मलयेशिया भेजने के नाम पर तीन मार्च 2018 को 1.70 लाख की राशि ली। इसके बाद भी उसने संदीप को विदेश नहीं भेजा। डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।