थाना सिटी की पुलिस ने चेक बाउंस होने के मामले में दो लोगों को नामजद कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित कुमार वासी राजपुरा जुगियाल शाहपुरकंडी पठानकोट ने गुरदासपुर की मीनू बाला पुत्री कस्तूरी लाल से चार लाख 55 हजार रुपये डीसी आफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठे थे। उसे नौकरी तो नहीं दिलाई। विरोध करने पर आरोपी अमित कुमार ने अपनी पत्नी अनीता के एक्सिस बैंक के अकाउंट से पांच लाख रुपये का चेक काटकर दे दिया। इसे लगाने के बाद अकाउंट में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। अमित और उसकी पत्नी अनीता के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है।