फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नाबालिग का घर से अपहरण कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में रात के वक्त सो रहे एक परिवार को चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर नाबालिगा का अपहरण किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बारहवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चारों आरोपी दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वीरवार को रात को उसका परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान अर्शप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, सिमरप्रीत सिंह और लखबीर सिंह नामक चार युवक उसके घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चारों ने उसके पिता, माता, भाई और दादी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और उसे जबरदस्ती धमकाते हुए उसे एक कार में बिठाकर टांडा की तरफ ले गए। वहां अज्ञात जगह पर ले जाकर चारों ने बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक उसे बेहोशी की हालत में होशियारपुर के एक गांव की हवेली में फेंककर फरार हो गए। उसने पास में ही अपने रिश्तेदार को फोन कर सारी जानकारी दी। इस संबंध में घुमान के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें