फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखी के प्रचार के लिए प्रचारक श्रेणी का योगदान महत्वपूर्ण : बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिखी के प्रचार में प्रचारक श्रेणी के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। जो संगत में गुरमति की विचार धारा का संचार करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने वीरवार को यह बात प्रचारकों के साथ विशेष बैठक में कही। शिरोमणि कमेटी की प्रधान ने बैठक में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित सिखी प्रचार के लिए गुरमति समागम की श्रंखला शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व पर बड़े समागम नहीं किए जा सके। लेकिन अब कार्यकारी कमेटी की बैठक में गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति समागमों की लड़ी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत बड़े आयोजन किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले संबंधित हलके के सभी गांवों में प्रचारक समागम करेंगे। साथ ही पंजाब से बाहर अलग-अलग राज्यों में बड़े आयोजन कर संगत को गुरमति के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शिरोमणि कमेटी के दफ्तर स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में आयोजित बैठक में जूनियर प्रधान बाबा बूटा सिंह, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका और मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें