फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होने से कोच के नीचे लगी आग स्टेशन मास्टर ने ट्रेन रुकवाकर बुझवाई, बड़े हादसे से हुआ बचाव काफी देर तक खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19611) में लुधियाना से जालंधर आते समय गोराया-फगवाड़ा के बीच बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार 19611 (अप) लुधियाना से जालंधर जा रही थी तभी S4 कोच की ब्रेक जाम होने से कोच के नीचे आग लग गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद सूचना स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने एसपीएल 81 को दी। इस दौरान रेड सिग्नल दिखाकर ट्रेन को रोका गया और कोच में फायर सिलिंडर की मदद से ट्रेन के नीचे लगी आग को बुझाया गया। गनीमत रही कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। काफी देर ट्रेन रोकेने के बाद रवाना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें